रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं ओड़िया नेता पुरंदर मिश्रा ने आज राष्ट्रपति प्रत्यशी श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत अपने अलग अंदाज में किया, जिसके लिये वे लोकप्रिय माने जाते हैं। श्रीमती दौपदी मुर्मू का स्वागत उन्होंने जगन्नाथ मंदिर राउपुर के 11 पंडितो के मंत्रोचार के साथ किया।
साथ में 11 जोड़ी शंख पार्टी से स्वागत करते हुए उन्होंने ऐसा शमा बांध दिया कि लोग मंत्र मुग्ध होकर रह गए। बरहमपुर ओडिशा एवम बसना से आये शंख-घंटपार्टी से मिश्र ने जोरदार स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा संसकृति की अलग छाप छोड़ कर वहां उपस्थित सभी को अलग तरह की अनुभूति से अवगत कराया ।